गढ़वा : गढ़वा शहर के वार्ड नंबर 17 में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला अग्रवाल मोहल्ला निवासी दीपक केसरी की पत्नी खुशी देवी बताया गया है।
घटना के संबंध में खुशी देवी ने बताया कि हमारे पति दीपक केशरी का बड़ा भाई संजय केसरी ने उसके घर पर कपड़ा पसारने को लेकर आपस में विवाद उत्पन्न किया था। खुशी देवी ने बताया कि घर का बटवारा पूर्व में हो चुका है, लेकिन उसका बड़ा भाई संजय बटवारा को नहीं मान रहा है। इसी बात को लेकर घर में वाद-विवाद होती रहती है। इसी दौरान संजय केसरी एवं उसकी मां विद्या कुँवर ने आज मार पीट कर घायल कर दिया है। घायल का ईलाज सदर अस्पताल गढ़वा में किया जा रहा है।