whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265986
Loading...


अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का एक दिवसीय धरना संपन्न

location_on बड़गड़ access_time 09-Apr-21, 06:20 PM visibility 649
Share



अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का एक दिवसीय धरना संपन्न


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : प्रखंड कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बैनर तले बड़गड़ इकाई द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़गड़ इकाई के अध्यक्ष अर्जुन ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश में उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम को महासभा के केंद्रीय महासचिव सुनील किस्पोट्टा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील मिंज, जिला अध्यक्ष चैतु सिंह खरवार, भंडरिया इकाई के अध्यक्ष केश्वर केरकेट्टा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्री मांग पत्र प्रखंड कार्यालय को सौंपा गया।
सौंपें गये मांग पत्र में रंका अनुमंडल के सभी प्रखंडों को अधिसूचित क्षेत्र में शामिल करने, रंका अनुमंडल को नया विधानसभा क्षेत्र बनाने व आदिवासियों के लिए सुरक्षित करने, वनाधिकार कानून के तहत किए गये सभी दावा पत्रों का निष्पादन किये जाने, हाल सर्वे को रद्द कर रजिस्टर 2 को ऑनलाइन करने तथा आदिवासियों के खतियानी जमीन पर से दूसरों का नाजायज कब्जा हटवाने की मांग शामिल हैं। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा हीरामन सिंह खरवार, मिलियानुस केरकेट्टा, संदीप मिंज धरमु मिंज आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play