केतार : प्रखंड क्षेत्र के चटनियां डैम के पक्की करण कैनाल निर्माण कार्य में 5 करोड़ 40 लाख की लागत से कराया जा रहा है। पक्की करण कैनाल निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरतने की मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के शिकायत पर युवा कांग्रेस के भवनाथपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने मायर गांव स्थित चल रहे नहर कैनाल पक्कीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि कैनाल निर्माण कार्य करा रहे शिवम साहिल कंट्रक्शन के द्वारा सारे नियम कानून ताक पर रखकर मनमानी तरीके से घटिया किस्म का सीमेंट, मिट्टी युक्त अवैध बालू का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निम्न स्तर का सीमेंट का उपयोग करने से कैनाल पिलर टूट रहा है।
उन्होंने कहा की पंडा नदी का अवैध और घटिया बालु, घटिया सिमे़ंट, गिट्टी का प्रयोग इसमें किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जिस बालु का उपयोग किया जा रहा है वह बालु नहीं बल्कि बालु भीस और मिट्टी युक्त है। उन्होंने संवेदक के मुंशी को फटकार लगाते हुए कहा की जब तक घटिया सामग्री हटाई नहीं जाता व गुणवत्तापूर्ण समाग्री का प्रयोग नहर कैनाल में नहीं किया जाता तब तक नहर कैनाल पक्कीकरण का कार्य बंद करने को कहा।
गौरतलब है की चट्टनियां डैम नहर कैनाल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से केतार, मुकुन्दपुर और बलिगढ़ पंचायत के 1250 हेक्टेयर किसानों की भुमि सिंचित होगा। लेकिन संवेदक के मनमानी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता रवैया के कारण किसानों का वर्षों का सपना साकार नहीं हो पाएगा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश वर्मा, चन्दन प्रसाद, दिनेश गुप्ता, मिथलेश वर्मा, राकेश कुमार, धनंजय कुमार, रामानंद कुमार, कमलेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।