गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाढ़ा गांव निवासी सखीचंद बहेलिया का पुत्र फंटूश कुमार 17 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि यह बाजार की ओर सब्जी खरीदने गया था। वापस घर लौटने के दौरान घर से कुछ ही पहले ही तीखा मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल उठा कर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया।