गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी शत्रुधन प्रसाद की पत्नी प्रतिमा देवी बाईक के धक्के से घायल हो गईं है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में प्रतिमा देवी ने बताया कि अपने भतीजे के साथ बाजार समिति के पास से ठेले पर खीरा और ककरी बेच कर अपने घर जा रहे थे, इसी बीच गढ़देवी के पास सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। घायल को आसपास के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।