whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218410
Loading...


पंजाब रेजीमेंट के जवान ने श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर मचाया भारी उत्पात

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Apr-21, 04:21 PM visibility 656
Share



पंजाब रेजीमेंट के जवान ने श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर मचाया भारी उत्पात


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : पंजाब रेजिमेंट के  जवान परमिंदर सिंह ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा मचाया। हंगामा का सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू में किया। अभी वह जवान नगर ऊंटारी थाने में पुलिस संरक्षण में है। जानकारी के अनुसार उक्त जवान गुरुवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर सीढ़ी के नीचे बैग रखकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जांघिया गंजी पर घूम रहा था। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। उधर जंगीपुर के ग्रामीणों ने उक्त जवान को समझा बुझाकर कपड़ा पहनाया और स्टेशन को सौंप दिया। थोड़ी देर बाद वह उग्र हो गया और पथराव करने लगा। आरपीएफ की सूचना पर एसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में पहुंची नगर ऊंटारी थाने की पुलिस को भी उसने कुदाल लेकर दौड़ाया।
इसी बीच स्टेशन में मामले की जानकारी लेने के दौरान पुलिस एवं रेलकर्मियों को उक्त जवान ने स्टेशन में बंद कर दिया। सबको बंधक बनाने के बाद वह गुस्से में जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगा। हाथ में कुदाल लेकर वह घूमने लगा। वह मोबाईल पर भी जोर जोर से बात कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने उसे समझा बुझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह उनकी एक न सुना। वह अपने मां पिताजी को बुलाने पर अड़ा रहा। वह मां पिताजी के आने के बाद ही पुलिस व स्टेशन कर्मियों को मुक्त करने की बात दुहरा रहा था। इसी बीच वहां पहुंची अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी जब उसे समझा रही थी, इसी बीच मौका पाकर एसडीपीओ और उनके साथ पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू में कर लिया। फिलहाल नगर ऊंटारी पुलिस उसे थाने में ले गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play