whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211887
Loading...


सगमा के यूपी सीमा पर प्रशासन की ओर से किया जा रहा मास्क जांच

location_on सगमा access_time 07-Apr-21, 06:32 PM visibility 660
Share



सगमा के यूपी सीमा पर प्रशासन की ओर से किया जा रहा मास्क जांच


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : झारखंड में कोरोना का तेजी से बढ़ते संक्रमण को देख गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट हो गया है। जिले के डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर बुधवार से झारखंड-यूपी सीमा पर सगमा प्रखंड के मकरी गांव प्रखंड प्रशासन ओर से चेक पोस्ट बनाया है। बीडीओ चेक पोस्ट पर बीडीओ दीपक मिंज खुद कमाल संभाले हुए हैं। उत्तर प्रदेश से आने जाने वाले लोगों को बीडीओ के द्वारा खुद मास्क का वितरण किया जा रहा है तथा राहगीरों को जागरूक किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया सीमा पर आयोजित कोरोना जांच शिविर के लिये मजिस्ट्रेट के साथ साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोरोना जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले लोगों को तत्काल जिला में बनाये गये कोविड सेंटर में रखा जाएगा।
बीडीओ दीपक मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर दूसरे राज्य से सटे सिमा पर चेक पोस्ट स्थापित कर सघन रूप से कोरोना की जांच की जा रही है। इसी के आलोक में चेकपोस्ट स्थापित कर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके लिए सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक यूपी से आने वाले सभी लोगों का कोरोना जांच किया जाएगा। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ दो पालियों में दो दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है । बीडीओ ने बताया प्रखंड के सगमा एवं घघरी में गत कई दिनों से कोरोनारोधी टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने ने बताया 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण केंद्र जाकर टीकाकरण का लाभ उठाएं। बीडीओ कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने में किसी को किसी तरह का खतरा नहीं हैं, यह वैक्सीन शरीर के अंदर पहुंचने पर कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति देती है।
भ्रम और अफवाह पर न आएं जब भी आपकी बारी आए टीका जरूर लगवाएं। आज किसी को कोई साइडइफेक्ट नहीं हुआ है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play