गढ़वा : पलामू जिला के उंटारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी जय राम विश्वकर्मा की पत्नी रविता देवी को सांप काटने से जख्मी हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने खलिहान में गेहूं का पौधा बांध रही थी। उसी बीच अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।