गढ़वा : बंशीधर थाना क्षेत्र के कुसदंड गांव निवासी बचरु राम का पुत्र अशोक राम 28 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर अशोक राम ने कीटनाशक दवा खा लिया। परिजनों ने उसकी स्थिति बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।