गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विजय रजवार की पत्नी बबीता देवी 35 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि उसके पति के द्वारा बैंक जाने को कहा जा रहा था। उसी बीच कुछ बात को लेकर तू तू मैं मैं होने लगा। तू तू मैं मैं होते-होते उसके पति ने मार पीटकर कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोग के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।