whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206244
Loading...


श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पेंशनर समाज पुनर्गठित

location_on बंशीधर नगर access_time 06-Apr-21, 06:39 PM visibility 659
Share



श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पेंशनर समाज पुनर्गठित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडलीय पेंशनर कार्यालय में मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सचिव शिव शंकर प्रसाद के द्वारा संगठन के वर्तमान वित्तीय स्थिति को रखा गया तथा संगठन के समक्ष आ रही कठिनाइयों से सदस्यों को अवगत कराया गया। सांगठनिक चुनाव के संबंध में चर्चा किया गया कि सदस्यों को बुलाकर चुनाव कराना अभी संभव नहीं है। क्योंकि चुनाव के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो सकता है। फिलहाल संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य पूर्ववत अपने पद पर रहते हुए कार्य करेंगे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपसचिव रामानंद पांडेय को कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य शिव नारायण चौबे को कार्यालय प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
कार्यकारिणी सदस्य सुदर्शन राम व लक्ष्मण राम को संयोजक मनोनीत किया गया। पेंशनरों के पेंशन नहीं आने की समस्या का समाधान शाखा प्रबंधक से मिलकर करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में मृत कोषाध्यक्ष व्योम बिहारी, सुवर्ण चौबे, सुगंध तिवारी, सीताराम शुक्ल व अन्य पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गदाधर पांडेय ने किया। मौके पर सचिव शिवशंकर प्रसाद, शिव नारायण चौबे, सुदर्शन राम, रामाधार दुबे, राजकिशोर महतो, श्याम बिहारी शुक्ला, रामचंद्र प्रसाद, भरत चौबे, यदुवर राम, गोपाल राम, सुरेश्वर प्रताप देव, विजय शंकर चौबे, सरजू राम, शारदा महेश प्रताप देव, जय गोविंद सिंह, बृजमोहन मिश्र, कामेश्वर पांडेय आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play