बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच शिविर में पहुंचने वाले लोग बिना मास्क तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नही करते दिखे।
दिव्यांगता जांच शिविर में जिले से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमन कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ कौशल सहगल तथा सर्जन टी पीयूष के द्वारा 74 लोगों का दिव्यांगता जांच किया गया। जांच शिविर में नगर उंटारी प्रखण्ड के विभिन्न गांवो से दिव्यांगता जांच प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये थे। शिविर मे गठित चिकित्सीय टीम द्वारा दिव्यांगों का दिव्यांगता जांच किया गया। जांच के बाद शिविर में चिकित्सीय टीम ने बताया कि दिव्यांगता जांच का प्रमाण पत्र जिला द्वारा निर्गत कर अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जांच शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल के औफ़थैल्मीक पदाधिकारी नागेश्वर प्रसाद सिंह, बिपेश राज तामंग, बिनीत कुमार पांडेय, एएनएम सुशीला देबी, दिलिप कुमार, श्री राम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।