गढ़वा : गढ़वा लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के तत्वाधान में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेश गुप्ता पवन के सौजन्य से फूड फॉर हंगर जरुरत मंद को भोजन का आयोजन संकट मोचन मंदिर रंका मोड़ पर खिचड़ी का वितरण किया गया ।
प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जय शंकर ब्रेजियर ने बतया की हमारे क्लब के द्वारा लगातार 28 वें हफ्ते यह कार्यक्रम किया जा रहा है जोकि सदस्यों के और उनके परिवार जनों के जन्मदिन और सालगिरह पर किया जा रहा है और आगे भी निरंतर किया जायेगा।
अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन निरंतर जरुरत मंदो के लिये कार्य करती आयी है और इसी कड़ी मे हमलोगो के द्वारा खिचड़ी का वितरण लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप, लायंस जिला 322A के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्या नन्द श्रीवास्तव, सचिव विनय कश्यप, आदि मौजूद थे।