whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198858
Loading...


एसडीओ ने एमो को जविप्र व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश

location_on बंशीधर नगर access_time 06-Apr-21, 04:43 PM visibility 656
Share



एसडीओ ने एमो को जविप्र व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में खरौंधी, केतार व भवनाथपुर प्रखंड के सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ ने सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को मृत व्यक्तियों के नाम से राशन का उठाव कर रहे लोगों को चिन्हित कर आगामी 30 अप्रैल तक वैसे लोगों का नाम राशनकार्ड से नाम हटाने का प्रतिवेदन प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रखंडवार जनवितरण प्रणाली की समीक्षा की तथा दुकानदारों को ससमय राशन का उठाव कर प्रत्येक माह के 15 तारीख तक वितरण करने एवं सरकार के निर्देशानुसार कार्य करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अनुमंडल में फर्जी तरीके से मृत व्यक्तियों के नाम से राशन का उठाव किये जाने का मामला सामने आ रहा है जो काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अप्रैल के बाद जिनके क्षेत्र में मृत व्यक्तियों के नाम से राशन उठाव किये जाने का मामला प्रकाश में आयेगा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को नये कार्डधारी का नाम जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर प्रखण्ड आपूर्ति को देने व अपने अपने दुकानों के बाहर बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये कोरोना का टीका लगवाने तथा अपने अपने पोषक क्षेत्र के 45 वर्ष से ऊपर के लोगो को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
बैठक में भवनाथपुर के बीडीओ सह प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सहित तीनो प्रखण्ड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play