पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को ग्रामीणों ने बाल मुड़वा दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इस दौरान उक्त महिला की पिटाई भी की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार रात की है।
महिला के चेहरे पर पोत दी कालिख
जानकारी के अनुसार, महिला दो महीने पहले घर से भाग गई थी और अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। रविवार को उसके ससुराल वालों ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को बुलाकर घर ले जाया गया और ग्रामीणों ने मिलकर उसका सिर मुड़वा दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उसे उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया। इस मामले में चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक महिला को उसके पति और परिजनों ने सिर मुड़वा दिया है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।