गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हूरका गांव निवासी भारद्वाज शुक्ला मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल भारद्वाज शुक्ला ने बताया कि यह लोग की पैतृक संपत्ति है। जिसमें बटवारा नहीं हुआ है। भारद्वाज शुक्ला महुआ चुन रहे थे। उसी बीच चचेरा भाई सूर्यकांत शुक्ला महुआ चुनने से मना कर रहा था। जब भारद्वाज शुक्ला ने उसका विरोध किया तो सूर्यकांत शुक्ला मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे उठाकर तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताया गया है।