गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के बिछियादामर गांव निवासी विनोद चौधरी मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल विनोद चौधरी ने बताया कि इसकी पत्नी मुन्ना देवी पर उसके छोटे भाई राजकुमार चौधरी के द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर गाली गलौज किया जा रहा था। जब विनोद चौधरी ने उसका विरोध किया तो राजकुमार चौधरी के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।