गढ़वा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय गढ़वा के द्वारा भारत देश के आजादी का अमृत महोत्सव गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित आउटडोर स्टेडियम में मनाया गया ।
विदित हो कि दिनांक 3 मार्च 2021 से स्टार्ट होकर आज 5 मार्च 2021 को यह आयोजन का समापन हुआ। दिनांक 3 - 4 -2021 को 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया, गया जबकि 4 -4 2021 को स्लो वाक रेस का आयोजन संपन्न हुआ था।
आज दिनांक 5 -4- 2021 को गढ़वा जिला मुख्यालय में संचालित डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती के बालक बालिका खिलाड़ियों के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, और सभी बच्चों के द्वारा उनकी पेंटिंग और अपनी विशेषता बता कर जिला खेल कार्यालय को समर्पित किया गया।
जिसका परिणाम कल घोषित किया जाएगा ।
इस तरह से विभाग के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम व सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए डे बोर्डिंग के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर संपन्न कराया ।
इस अवसर पर विभागीय प्रशिक्षक अरविंद कुमार दुबे, रामा शंकर सिंह, ललन पहलवान, प्रभात रंजन तिवारी, कुश कुमार ललन कुमार, शैलेंद्र पाठक, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा तूफान कुमार पोद्दार उपस्थित थे।