सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा शिव मंदिर के समीप सोमवार को मां लालती क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, कटहर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, संचालक डॉ अखिलेश कुमार रवि ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कहा कि अब इलाज कराने के लिए ग्रामीणों इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, अब सगमा में भी अच्छे चिकित्सक से ग्रामीणों का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि डॉ अखिलेश कुमार रवि बहुत ही जानकर चिकित्सक हैं, वे मेराल के सोनबरिया में भी कई वर्षों तक अपना सेवा दे चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि यहां पर चिकित्सक नहीं रहने के कारण लोग नगर उंटारी, गढ़वा आदि जगहों पर जाकर इलाज कराते थे लेकिन अब गांव में ही उनका बेहतर इलाज होगा।
वहीं संचालक डॉ अखिलेश कुमार रवि ने बताया कि मरीजों का सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है मरीजों के सेवा के लिए मैं 24 घंटा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भी इसी क्षेत्र से हूं जब गांव घर में कोई भी चिकित्सक नहीं रहता था तो काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन काफी संघर्ष के बाद मैं ग्रामीणों के लिए सेवा ग्रामीणों के सेवा के लिए इस मुकाम पर पहुंचा हूं। बस उन लोगों के सहयोग की जरूरत है। मैं हर वक्त सेवा करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने बताया कि लकवा, पोलियो, साइटिका, फरका, मिर्गी, पुराने से पुराने दर्द आदि बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर जांच की भी सुविधा है। लोगों को जांच के लिए उधर इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा।
मौके पर ललन उरांव, अशोक चौधरी, सनी प्रताप देव, महेंद्र राम आदि कई लोग मौजूद थे।