whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184443
Loading...


एसडीओ ने डीलरों को दिया मृतकों की सूची राशन कार्ड से हटवाने का निर्देश

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Apr-21, 05:04 PM visibility 656
Share



एसडीओ ने डीलरों को दिया मृतकों की सूची राशन कार्ड से हटवाने का निर्देश


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने प्रखण्ड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अपने अपने पोषक क्षेत्र के वैसे व्यक्ति जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर हो गया है, उन्हें कोरोना का टीका लगवाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बैठक में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को मृत लाभुको का नाम राशनकार्ड से हटाने के लिए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रत्येक तीन माह पर मृतक के परिवार की सूची बनाने तथा प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ मिलकर मृतक का नाम हटाने के लिए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने नये कार्ड धारी का नाम जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया। उन्होंने वैसे फर्जी राशन कार्ड धारी जो राशन का उठाव फर्जी तरीके से कर रहे हैं उन्हें चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने सभी दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों के बाहर बोर्ड लगाने, मृत या फर्जी कार्ड धारी का नाम ऑनलाइन हटाने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार को ससमय राशन का उठाव कर प्रत्येक माह के 15 तारीख तक राशन वितरण करने तथा सरकार के निर्देश के आलोक में कार्य करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जन वितरण प्रणाली दुकानदार रविंद्र प्रताप देव, दरोगा शुक्ल, सुनील पासवान, संजय कुमार, कृपा कुजूर, मुन्ना गुप्ता, अमित कुमार जयसवाल, अनीता कुंवर, बबलू उरांव सहित नगर उंटारी के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play