गढ़वा : मंत्री पेयजल और स्वच्छता झारखंड सरकार सह विधायक गढ़वा मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बाबा खोण्हर नाथ मंदिर, गिजना को पर्यटन तीर्थ स्थल घोषित करने के बाद इसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने, मंदिर परिसर के सुंदरीकरन एवं तीर्थ करने आए हुए तीर्थयात्री हेतु नागरिक सुविधा बहाल करने संबंधित कार्य, सड़क निर्माण कार्य आदि संबंधित कार्य की परियोजना और मास्टर प्लान तैयार करने हेतु सर्वेक्षण कार्य करने बाबा खोण्हर नाथ मंदिर परिसर गिजना मे गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक अपनी पूरी टीम के साथ पहुँचे और स्थल का सर्वेक्षण किया। साथ में एनडीसी गढ़वा, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अमीन, कनिय अभियंता एवं एक दर्जन अन्य विभागीय कर्मी भी थे।
उपायुक्त ने मंदिर में बाबा खोण्हर नाथ की पूजा अर्चना भी की।
इस सर्वेक्षण में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य परेश कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार चौबे, मंदिर कमिटी के मनोज कुमार तिवारी, संजय कुमार तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी, नरेश तिवारी, अरविंद तिवारी, रिषी तिवारी, सूर्यकांत तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।