रेहला : मुगलसराय रेलवे खंड पर आज शाम साढ़े छह बजे उंटारी व करकटा रेलवे ट्रैक के बीच बांकी नदी पुल के नजदीक पोल संख्या 336/6 के समीप एक 52 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मजदूर कमल ईंट भट्ठा पर काम करता था। वह आज अपने परिवार से झगड़ा कर के सुबह से हीं ईंट भट्ठा से गायब था। कटने की सूचना मिलने के बाद उंटारी पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।