पलामू : पलामू जिला के नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज)के गोराडीह टोली में महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद एवम विवाद के बाद मारपीट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनमें 6 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर तत्काल पुलिस सबइंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
मारपीट में घायल होने वालो में गोराडीह टोला के बृज देव महतो, सूर्य देव महतो, जयनंदन महतो, सुभाष चंद्र मेहता, निरभा देवी, मनजीत कुमार, प्रियंका देवी, अनार देवी और अन्य लोग घायल हुए है।
प्रथम पक्ष के ब्रिजदेव महतो वैगरह ने बताया कि इस मारपीट में सम्मिलित शिव भजन महतो ने रामा महतो, कैलाश महतो, मंटू, राहुल उर्फ पिंटू विनय, राजन समेत चार लोगों को मेदिनीनगर पलामू से बुलाए गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर महुआ का पेड़ है।