whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168397 readers visited
Loading...

Advertisement

गर्मी के आगाज के साथ ही भवनाथपुर प्रखंड में पेयजल संकट गहराया

location_on भवनाथपुर access_time 04-Apr-21, 05:39 PM visibility 674
Share



गर्मी के आगाज के साथ ही भवनाथपुर प्रखंड में पेयजल संकट गहराया


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गर्मी की दस्तक के साथ ही प्रखंड के कई गांवों में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। इस गाँव में लगे सरकारी चप्पाकल, जलमीनार वर्षो से खराब पड़े हुए है, वहीँ कुंआ भी पूरी तरह से सुख चुकी है। जिसके चलते गाँव के लोगो को पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई लोग नदी किनारे चुआड़ी खोदकर प्यास बुझाने की जदोजेहद में लगे हुए है। लेकिन अभी से गांवों में पीने के पानी की भीषण समस्या पैदा होनी शुरू हो गई है। धनि मंडरा, अरसली उत्तरी पँचायत के लहराहा, कैलान, अरसली दक्षिणी के हेशल दाग, सिंदुरिया के गाँव में ख़राब पड़े चापाकल की मरम्मति करा कर लोगो को पीने की पानी उपलब्ध कराने हेतु गाँव के ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड प्रशासन से लेकर पीएचडी के अधिकारीयों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं।
Advertisement
लेकिन गाँव में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की दिशा में कोई पहल नही हो सकी है। वहीं धनी मंडरा के संस्था के अध्यक्ष शिवपारस कुमार, सचिव जयप्रकाश पासवान, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार, सुनील पासवान, लहराहा के राम प्रीत कोरवा, अनुज कोरवा, उपेंद्र, सुरेंद्र, सतीश कोरवा सहीत अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि जनप्रतिनिधि, शासन, प्रशासन व पीएचडी की उदासीनता के कारण गाँव में पीने के पानी की अत्यधिक समस्या पैदा हो गई है। अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक समस्या बताने के बावजूद इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा और लोगों को अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलते आ रहा है। पेयजल की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है। पानी के लिए गाँव के महिला पुरुष को दूर-दराज क्षेत्रों को भागना पड़ रहा है।
Advertisement
पानी के अभाव में लोगों के दिनचर्या कार्य भी प्रभावित हो रहे है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि स्थिति में कोई कार्रवाई नही होती है तो उन्हें विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play