भवनाथपुर : प्रखण्ड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो भवनाथपुर प्रखण्ड कमिटी के द्वारा आगामी 12 अप्रैल दिन सोमवार से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है। जबकि इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर को शनिवार को दे दी गई है।
इसकी जानकारी देते हुए झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने बताया कि भवनाथपुर प्रखण्ड में मनरेगा, 14वें ,15 वें वित, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को गोदाम से भेजे जाने वाले राशन, पीटीजी को मिलने वाला राशन भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। यहां आए दिन आम अवाम एवं अखबारों के माध्यम से भवनाथपुर प्रखण्ड में भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं।
जिस से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
प्रखण्ड में मनरेगा से निर्मित होने वाले पशु शेड जिनके पास पशु हैं उन्हें नहीं देकर चढ़ावा लेकर पशु विहीन गाड़ी मालिकों को गाड़ी स्टैंड बनाने के लिए दिया जा रहा है। मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण लोकल रोजगार सेवक का होना एवं बीते जनवरी माह में पंचायतवार ट्रांसफर होने के बाद भी पूर्व के पंचायतों में जमे होना है। प्रधानमंत्री आवास में भी चढ़ावा हावी है। जनहित में उक्त आंदोलन का आम अवाम का समर्थन प्राप्त है।
इस अवसर पर सचिव संजय ठाकुर, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, मीडिया प्रभारी शशी दुबे, सह सचिव पुटून राउत, संयुक्त सचिव सैलेश चौबे, अकबर अंसारी, राजकुमार मेहता, सुनील चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।