गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा पंचायत के कितासोती खुर्द में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण प्रदीप प्रजापति के घर में आग लगने से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ।
घटना के संबंध में परिहारा पंचायत के मुखिया देवंती देवी ने बताया कि प्रदीप प्रजापति घर बंद कर गांव से दूसरे जगह काम करता है। शनिवार की रात्रि में उसके घर से आग का धुआं निकलने लगा तो आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो उसी समय ग्रामीणों को जमा कर किसी तरह आग पर कुछ काबू पाया। लेकिन तब तक आज अपना रूप दिखा चुका था। घर का सभी सामान कूलर, टीवी, कपड़ा, खाने पीने, का सामान सहित सभी सामान जलकर राख हो चुका है। बताया जा रहा है कि दो लाख का नुकसान हुआ है। इस संबंध में प्रदीप ने गढ़वा थाना तथा सीओ को आवेदन देकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।