whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208643
Loading...


मुख्य बाजार में ऑटो चालकों की मनमानी, स्टैंड बनाने से यातायात प्रभावित

location_on कांडी access_time 03-Apr-21, 07:35 PM visibility 657
Share



मुख्य बाजार में ऑटो चालकों की मनमानी, स्टैंड बनाने से यातायात प्रभावित


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी में टेंपो चालकों की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कांडी मेन रोड पर बीच बाजार में टेंपो चालकों द्वारा हर रोज पहले की तरह टेंपो खड़ी कर आवागमन को बाधित किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को कांडी बीडीओ जोहन टूडू व थाना प्रभारी नीतीश कुमार द्वारा कांडी बाजार में लगभग आधा दर्जन टेंपो चालकों को माला पहनाकर व फूल देकर नियम का पालन करने की नशीहत दी गई थी। कहा गया था कि टेंपो स्टैंड के रुप चारों दिशाओं में पूर्व से निर्धारित जगह पर ही टेंपो लगाया करें जिससे मेन रोड पर बीच बाजार में गाड़ियों के आवागमन में बाधा नहीं उत्पन्न हो। पिछले 26 मार्च 2021 को कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहन टूडू के द्वारा चार पहिया वाहन में लाउडस्पीकर के माध्यम से खुद अपने मुंह से लोगों को यह चेतावनी दी गई थी कि इस तरह आड़े तिरछे बाजार क्षेत्र में गाड़ी खड़ी कर मुख्य सड़क को बाधित करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इस परिस्थिति में प्रशासन की भी परेशानी और जिम्मेवारी बढ़ जाती है। लेकिन ये लोग इतने ढीठ हो चुके हैं कि इनके उपर प्रशासनिक निर्देश का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। यह सोचते हैं कि साहेब तो हर बार इसी तरह की चेतावनी देकर छोड़ देते हैं। और सभी टेंपो चालक बीच बाजार मेन रोड पर गाड़ी खड़ी करके सवारी को उतारने चढ़ाने में काफी समय तक सड़क को बाधित किए रहते हैं। जिस कारण चार पहिया से लेकर बड़ी गाड़ियों तक के आने जाने में भारी परेशानी होती है। उस परिस्थिति में जब गाड़ियों के कारण पूरी सड़क जाम पड़ी रहती है तो साइकिल मोटरसाइकिल वालों की कौन कहे पैदल भी लोग आना जाना नहीं कर पाते हैं। आए दिन गाड़ी वालों तथा राहगीरों के बीच कहासुनी, नोकझोंक एवं झगड़ा हुआ करता है।
जो किसी दिन गंभीर रूप भी धारण कर सकता है। मालूम हो कि पिछले लॉकडाउन के समय ही टेंपो खड़ी करने के लिए चारों दिशाओं में चार स्थान स्टैंड के रूप में निर्धारित किए जा चुके हैं। इनमें लमारी कला की तरफ से आने वाली टेंपो गाड़ियों के लिए पेट्रोल पंप के पास का जगह निर्धारित किया गया है। जबकि हरिहरपुर की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए प्रखंड कार्यालय के सामने का स्थान तय किया गया है। वही नयनाबार बहेरवा की तरफ से आने वाले टेंपो के लिए कांडी पोखरा के निकट का स्थान निर्धारित किया गया है। जबकि पतीला सेमौरा की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के सामने के मैदान को गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है।
बावजूद इसके प्रशासनिक निर्देश का टेंपो चालकों के द्वारा खुल्लम खुल्ला मखौल उड़ाया जा रहा है। शुक्रवार के साप्ताहिक बाजार के दिन ट्रक व बस जैसी बड़ी गाडियों को मेन रोड से बाजार को पार करने में आधा घंटा से अधिक समय लग गया। बीच बाजार में आड़े तिरछे खड़े दर्जनों टेंपो की वजह से छोटी-बड़ी गाड़ियों, साइकिल, मोटरसाइकिल व पैदल यात्रियों को पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब प्रशासन को सड़क को पूरी चौड़ाई में खाली कराना एवं सड़क पर गाड़ी खड़ी करके सवारी उतारने चढ़ाने वाले टेंपो चालकों पर कार्रवाई करना बहुत जरूरी हो गया है। वरना यह आश्चर्य की बात है कि 40 फीट चौड़ी सड़क में इस तरह सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह छोटी सी समस्या प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play