गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के वीरबांध गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र प्रमोद सिंह 12 वर्ष कमांडर से गिरकर घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल प्रमोद सिंह ने बताया कि वह अपने घर से चिनिया गांव जा रहा था। उसी बीच रंका से कुछ ही दूरी पर कमांडर पर से अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठा कर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।