गढ़वा : थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव निवासी जन्नत अंसारी का पुत्र प्रिंस कुमार 8 वर्ष करंट लगने से घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह घर के पास एक करंट प्रवाहित तार लटका हुआ था। उसी के पास खेल रहा था। उसी बीच करंट प्रवाहित तार में करंट आ गई। जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे तत्काल उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के हाथ में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।