गढ़वा : थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी वीरेंद्र बैठा 45 वर्ष की मौत कीटनाशक दवा खाने से हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि सभी लोग गढ़वा बाजार गए हुए थे। वापस घर लौटने के बाद वीरेंद्र बैठा घर से शराब पीने के लिए निकल गया। वापस शराब के नशे में घर लौटा तो घर में किसी बात को लेकर तू तू में में हुआ। उसी आक्रोश में आकर वीरेंद्र बैठा ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह किसान था इसके 3 पुत्र थे। एक की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।