whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215235
Loading...


यीशु ख्रीस्त की सात वाणी आज भी अमर है - फादर कैरोविन

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Apr-21, 06:03 PM visibility 658
Share



यीशु ख्रीस्त की सात वाणी आज भी अमर है - फादर कैरोविन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के नया खांड स्थित संत स्टीफन चर्च में गुड़ फ्राइडे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्रूस स्थापना व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संत स्टीफन चर्च में रांची से आये फादर कैरोविन ने गुड़ फ्राइडे के संबंध में कहा कि पवित्र शुक्रवार प्रेम व करुणा का संदेश देता है। क्रूस रास्ते पर चलते हुए यीशु ख्रीस्त के दिये गए सात वाणी आज भी अमर है। उन्होंने यीशु मसीह के क्रूस पर से कहे गए सातो क्रूस वाणी पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि आज के दिन यीशु मसीह का येरुशलम में क्रूस पर मृत्यु हुई थी। जिसके बाद सारे देश मे अंधियारा छा गया था, साथ ही कई घटनाएं भी हुई थी। येरुशलम में चर्च का पर्दा बीच से फट गया था।
यीशु मसीह को जब क्रूस पर लटकाया गया था तब उनके द्वारा यह कहा गया था कि ईश्वर इन्हें माफ करना क्योंकि ये यह नही जानते कि ये क्या कर रहे है। उन्होंने क्रूस पर से सात वाणी कही थी जिसमे पहले वचन में उन्होंने सभी को क्षमा किया था। दूसरे वचन में उन्होंने अपने साथ लटकाए गए डाकुओ से कहा था कि आप अपने राज्य में आओ, तब मेरा स्मरण करना और तू आज से ही मेरे साथ स्वर्ग लुक में रहना। तीसरे वचन में अपनी माता से कहा था कि है नारी देख यहन्ना तेरा पुत्र है और यहुन्ना से कहा कि मरियम तेरी माता है। चौथे वचन में कहा था कि हे मेरे ईश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया। पाचवे वचन में कहा था कि मैं प्यासा हुँ। छठे वचन में कहा था कि पूरा हुआ, तथा सातवे वचन में कहा था कि हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथ मे सौपता हूं।
उन्होंने कहा कि यीशु ख्रीस्त अपने मृत्यु के तीसरे दिन जी उठे थे। उन्होंने बताया कि गुड़ फ्राइडे से चालीस दिन पूर्व से प्रत्येक शुक्रवार को पवित्र मान कर धर्मालम्बी उपवास रखते हुए प्रार्थना व आराधना करते है।आराधना के दौरान मसीही समाज के श्रद्धालुओ ने सामूहिक स्वर में गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नयाखांड़ पल्ली पुरोहित फादर ज्ञान, सहायक पुरोहित फादर माइकल सहित बड़ी संख्या में धर्मालम्बी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play