गढ़वा : रंका छत्तीसगढ़ मार्ग एनएच 343 में टंडवा पुरानचंद चौक से लेकर वार्ड नंबर 18 के बोर्डिंग एरिया तक हजारों गैरेज मिस्त्री हो या दूरदराज से आए बॉक्साइट चालक ड्राइवर हो सभी लोग वहां अपना घर गृहस्थी चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं। उसी दौरान लोगों को खराब पड़ी गाड़ी को बनवाने के लिए कभी 12 घंटे तो कभी चौबीसों घंटे वहां रहकर अपना गाड़ी दुरुस्त करवाना पड़ता है।
उस दरम्यान गैरेज मिस्त्री हो, दुकानदार हो या ड्राइवर हो, सभी को यदि पानी की जरूरत पड़ती है तो वहां मात्र एक चापाकल ही साधन था। किंतु पिछले 4 माह से चापाकल खराब होने के पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं मजबूरीवश 25 से ₹50 खर्च कर जार का पानी लेकर अपना काम चलाना पड़ रहा है।
जिसे देख वहां के लोगों ने नगर परिषद अधिकारी सहित पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से भी चापाकल बनवाने की दरख्वास्त की। किंतु इसकी सुध किसी ने नहीं ली। यही कारण है कि लोग नहीं बनने की आस छोड़ उस जगह पर आज कूड़ा कचरा डंप करने का जगह बना लिए हैं।