भंडरिया : भंडरिया ईसाई समुदाय के पर्व गुड फ्राइडे के मौके पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ईसाई समुदाय के लोगों में गुड फ्राइडे पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा था। सुबह में ही लोग नहा धोकर चर्च पहुंच गए और विशेष प्रार्थना सभा में मिले हुए।
भंडरिया सीएनआई चर्च के फादर जेम्स कुजूर ने कहा कि चालीसा पूर्ण होने के बाद गुड फ्राइडे का पर्व मनाया जाता है। ईसाई धर्मावलंबियों ने 40 दिन तक उपवास रखा था। लोगों ने बताया की गुड फ्राइडे के रात्रि में ही प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। दो दिन बाद प्रभु यीशु जिन्दा हो उठे थे। इसी घटना की याद में यह पर्व मनाई जाती है।
साथ ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर ईसाई धर्म के लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्रों को साफ सुथरा कर रंग रोगन किया। कंजिया चर्च में फादर क्रिस्टोफर डुंगडुंग, नोर्बट तिर्की ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। खजूरी चर्च में पास्टर खुश्दिल तिर्की द्वारा विशेष प्रार्थना कराया गया।
इस मौके पर डेबिट मिंज, डेविड गिद्ध, लॉरेंस कुजूर, हरिदास मिर्ची, प्रभु दयाल कुजुर पीटर गिद्ध, फरदीनन्द टोप्पो सहित अन्य लोग शामिल थे।