बंशीधर नगर : पुलिस ने शुक्रवार को पशु क्रूरता अधिनियम के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि भवनाथपुर थाने के पंडरिया गांव के टोला बेल पहाड़ी निवासी गुलाम अंसारी उर्फ गुलाम सरवर के विरुद्ध थाना कांड संख्या 1/2021 धारा 414 व 34 भादवि एवं 11 (ए) (बी) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। चिकित्सीय जांच के उपरांत गुलाम अंसारी उर्फ गुलाम सरवर को जेल भेज दिया गया।