बंशीधर नगर : धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी निवासी राकेश बेदिया की 32 वर्षीया पत्नी प्रिया देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।