गढ़वा : राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भाजयुमों गढ़वा जिला इकाई द्वारा आयोजित पुर्व सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि सैनिक के बदौलत लोग देश में सुरक्षित है। भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा हर वर्ष सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पुर्व सैनिक सह भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार में सरहद सुरक्षित है 2014 के पहले देश सुरक्षित नहीं था पाकिस्तान जैसे कमजोर देश भी भारत से लड़ने की बात करता था लेकिन देश में भाजपा सरकार बनते ही पाकिस्तान, चीन औकात में आ गया।
पुर्व सैनिक श्यामा चौबे ने कहा कि 2014 से पहले देश में एक कमजोर सरकार थी देश में सैनिक के पास पर्याप्त मात्रा में गोला बारूद नहीं था पाकिस्तान चीन के लोग बोलते थे कि भारतीय सैनिकों को दिल्ली से आदेश देना पड़ेगा। इतनी खराब स्थिति देश के लिए अच्छी नहीं थी।
पुर्व सैनिक जीतेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजयुमो ने पहली बार सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर सैनिकों का मान बढ़ाया है। मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया।
सम्मानित होनेवाले में रामजी तिवारी, आर आर पाण्डेय, श्यामा चौबे, अजय तिवारी, जीतेन्द्र मिश्रा का नाम शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री संजय जायसवाल, मंत्री शिवम् भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राम सरेश तिवारी, मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अक्षय दुबे, पिन्टु विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पासवान, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।