गढ़वा : थाना क्षेत्र गिजना गांव के 50 वर्षीय सहजाद अंसारी का बिजली करंट लगने से गुरुवार को मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक का पुत्र बरकत अंसारी ने कहा कि हमारे पिताजी स्टेशन रोड में टेंपो के गैरेज में काम करते थे। शाम को जब घर गढ़वा से वापस आने लगे तो रास्ते में खोंहर के पास लतीफ अंसारी मिला और बोला कि हमारे घर का बिजली खराब है बना दीजिए। तभी मृतक शहजाद अंसारी उक्त व्यक्ति के घर जाकर सीड़ी के सहारे चढ़ कर ट्रांसफॉर्मर में लाइन जोड़ने लगे। तभी अचानक बिजली की करंट का झटका लगने से नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद उक्त लोगों ने आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।