whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208065
Loading...


पलायित मजदूर की चेनई में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

location_on रमना access_time 01-Apr-21, 06:48 PM visibility 660
Share



पलायित मजदूर की चेनई में मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी बिगन भुइया का 22 वर्षीय पुत्र रमोद कुमार की मौत चेन्नई में हो गयी है। जानकारी के अनुसार रमोद दो माह पूर्व ही गांव के अन्य युवकों के साथ मजदूरी करने चेन्नई गया था। वह वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सरिया सटरिंग का काम करता था। तीन दिन पहले अचानक तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गुरुवार को कम्पनी के सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को घर लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। वहीं रमोद के मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि रमोद अपने परिव्सर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
उसके पिता दातुन बेचकर किसी प्रकार परिवार का पेट पालते थे। इधर घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रूपनारायन यादव और मुखिया उर्मिला देवी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया है। मौके पर योगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play