गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी प्रदीप रजवार की पत्नी आशा देवी 45 वर्ष आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल आशा देवी ने बताया कि उसके पति देर रात्रि घर शराब के नशे में आया था। जब आशा देवी ने उसे देर से आने की बात कही तो उसके पति के द्वारा मारपीट कर किरासन तेल डालकर उसे आग लगा दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से किस तरह आग को बुझा कर घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। घटना में घायल के शरीर के 70 प्रतिशत भाग जल चुका है। चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला खतरे से बाहर बताई गई है।