whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26499695
Loading...


प्रसव कक्ष में पुरुष प्रशिक्षु को देख भड़के मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

location_on गढ़वा access_time 31-Mar-21, 09:53 PM visibility 655
Share



प्रसव कक्ष में पुरुष प्रशिक्षु को देख भड़के मरीज के परिजनों ने किया हंगामा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर अस्पताल में बुधवार को प्रसव कक्ष में रिम्स रांची से प्रशिक्षण के लिए आय प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मी पुष्कर कुमार गुप्ता की उपस्थिति पर उसके परिजन भड़क गए। मरीज व उनके परिजनों ने इस पर विरोध जताते हुए ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सक से प्रशिक्षु पुरुष स्वास्थ्य कर्मी को प्रसव के समय वहां से हटाने को लेकर जमकर हंगामा किया बाद में अन्य मरीजों के परिजनों के द्वारा समझाने पर वे लोग शांत हुए और सदर अस्पताल से मरीज को लेकर वहां से चले गए। इस संबंध में बताया गया कि प्रसव कक्ष में मौजूद चिकित्सक ने मरीज को इस पर फटकार लगाते हुए कहा की इस व्यवस्था में यहां इलाज कराना है तो कराइए अन्यथा कहीं भी ले जाइए। इसके बाद मरीज के द्वारा अपने परिवार वालों से इस बात की जानकारी दी।
इस पर वह लोग और भड़क गए। समाचार के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी प्रियंका देवी को प्रसव के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान उसके साथ धर्मडीहा कल्याणपुर गांव के उसके मायके के लोग भी साथ आए हुए थे। इस संबंध में प्रियंका देवी ने बताया कि प्रसव कक्ष में पुष्कर कुमार गुप्ता नामक स्वास्थ्य कर्मी की प्रसव कक्ष में उपस्थित रहने को लेकर, ड्यूटी में तैनात जीएनएम से पूछताछ किया तो बताया कि वह प्रशिक्षण के लिए आया है। प्रसव के दौरान यहीं रहेगा। प्रियंका देवी ने आरोप लगाया है कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों को मरीज का इलाज करने की रुचि नहीं है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक चाहे पुरुष हो या महिला सब का उद्देश्य मरीज का इलाज करना है।
उन्होंने कहा कि प्रसव कक्ष में पुरुष स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति पर मरीज व उनके परिजनों का आपत्ति करना उचित नहीं है। पुरुष स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षण के लिए रांची रिम्स से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play