रेहला : विश्रामपुर सीओ शम्भू शरण ने सभी आर ओ आर से संबंधित कहा कि मौजा घोरडीहा, सबौना, रेहला कला एवं एनएच 75 से संबंधित मौजा शंखा, केतात कला, कमता, केतात खुर्द, जिन रैयतों को अर्जित किया गया भूमि था, और एल पी सी प्राप्त हो गया है वे जिला भूअर्जन कार्यालय से सम्पर्क कर राशि प्राप्त कर सकते है।अगर रैयत जल्द जल्द अपना राशि नही लेते है तो रैयत अपना खुद जिमेवार होंगे।
बिश्रामपुर सीओ ने बताया कि एनएच 75 से सम्बंधित चौडीकरण का मौजा शंखा से लेकर भंडार तक सर्वेक्षण जारी है। बुधवार को पांच गांव का प्रर्वेक्षण किया गया जिसमें गुरी, तेंदुआ, झांनी, शंखा, और कुंडी का नाम शामिल है। इन सभी का रिपोर्ट जिला को भेज दिया गया है।
प्रर्वेक्षण में बिश्रामपुर सीओ शम्भू शरण, सीआई प्रमोद सिंह राजस्व कर्मचारी करण कुमार शामिल थे।