गढ़वा : दिल्ली में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे को झारखंड का कोच बनाए जाने पर लोगों ने धीरज चौबे के साथ साथ झारखंड कुश्ती संघ के पदाधिकारी को बधाई दी है। लोगों ने कहा की धीरज के मार्ग दर्शन में राज्य की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुये राज्य का नाम रौशन करेगा। धीरज को कोच बनाए जाने पर गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघ पदाधिकारी सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों में जिला गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जिनाहूदिन खान, हॉकी/कुश्ती संघ, गढ़वा के अध्यक्ष अरबिंद तूफानी, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आर एन चौबे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक भानु प्रताप, नवनीत शुक्ला, धर्मराज भारती, तलवार बाजी संघ के सचिव धनंजय सिंह, टेबल टेनिस के सचिव आनंद सिंहा, कमलेश दुबे, प्रिंस सोनी, बैडमिंटन संघ के सचिव हँसा नंद स्वामी, हॉकी गढ़वा के सचिव संजय देव, मंदीप आदर्श, जंप रोपिंग के सचिव विक्रम ठाकुर, आंनद यादव, ओबैदुल्लाह जी, राम भरत, संजय यादव, नरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोज तिवारी शामिल है।