गढ़वा : गढ़वा जिला कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष अरविंद तूफानी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल के बढ़ते कीमत के खिलाफ आज समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर डीजल पेट्रोल की कीमत घटाने की मांग किया है। गढ़वा जिला कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एक ओर जहां लोग इस कोरोनावायरस के दौर में लॉकडाउन से परेशान हैं वहीं मोदी सरकार डीजल पेट्रोल में उत्पाद शुल्क बढ़ाकर आम जनता को परेशान कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप कर डीजल पेट्रोल की कीमत घटाने की मांग किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष कमर सफदर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी तथा उदयनाथ तिवारी आदि शामिल थे।