गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष स्व०राजेश जोशी के आकस्मिक तथा जायंट्स सदस्य मंदीप सोनी के माताजी के निधन पर अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
तत्पश्चात जायंट्स सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में मंदीप सोनी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस दिलाया। साथ ही लिखित शोक पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी, फाउंडर अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ब्रांच 8 के निवर्तमान अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सेंट्रल कमिटी सदस्य अजय कान्त पाठक, जायंट्स वेलफेयर फाउन्डेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, वेलफेयर फाउंडेशन पदाधिकारी नन्द कुमार गुप्ता, पूर्व स्पेशल कमिटी सदस्य विजय केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज केशरी, आंतरिक उपाध्य्क्ष ध्रुव केशरी, वाह्य उपाध्यक्ष मनोज केशरी, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ, दीपक तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, अरविंद कुमार तूफानी, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, कमलेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, रविंद्र प्रसाद केशरी, सुनील कुमार अग्रवाल, महेंद्र केशरी आदि उपस्थित थे।