रमना : थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के पहाड़ी टोला निवासी सत्येंद्र भुईयां की 26 वर्षीया पत्नी निर्मला देवी द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में सत्येंद्र भुईयां एवं उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी गुस्से में निर्मला देवी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची रमना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। साथ ही मामले की अनुसंधान शुरू कर दिया है।