रमना : थाना क्षेत्र के सदर पंचायत अंतर्गत भगत सिंह चौक निवासी रविंद्र नाथ ठाकुर के खलिहान में रखे अरहर की फसल में रविवार की शाम को अचानक आग लग गयी। आग की तेज लपटें देखते ही देखते पास में मौजूद खपड़ैल मकान को भी अपने चपेट में ले लिया। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग दस क्विंटल अरहर के अलावे मकान का एक कमरा और उसमें मौजूद रोजमर्रा की चीजे जलकर खाक हो गयी। आगलगी के इस घटना में लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
वहीं मड़वनिया पंचायत के मानदोहर गांव निवासी कामेश्वर भुइयां के खपड़ैल मकान में सोमवार को दिन के लगभग 11बजे अचानक आग लग गयी।आगलगी के इस घटना में मकान एवं उसमे मौजूद खाद्य एवं आवश्यक सामग्री जलकर खाक हो गयी।
आग लगी कि इस घटना में लगभग पचास हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित गृहस्वामियों ने सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है।