गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी में भक्ति गाने बचाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में रामस्वरूप मेहता का पुत्र राजेश कुमार, उदय कुशवाहा का पुत्र मनिष कुमार, अनिल मेहता का पुत्र वशिष्ठ कुमार, सुरेन्द्र मेहता का पुत्र दिनेश कुमार, राजू मेहता का पुत्र रविकांत कुमार और गंगा मेहता का पुत्र जसवंत कुमार शामिल है।
घटना के संबंध में राजेश कुमार ने बताया कि उक्त लोग होली की शाम भक्ति गाना बाजार एक दूसरे को अबीर लगा रहे थे। उसी दौरान बौद्ध धर्म मानने वाले वेदप्रकाश गौतम, मिथिलेश गौतम, संजय कुमार गौत, राजेन्द्र गौतम, उमेश कुमार गौतम, अंजनी कुमार गौतम, रामपवन गौतम सहित एक दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंचकर हिन्दू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज और लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।
राजेश ने बताया कि हमलावर हिन्दू धर्म को नहीं रहने देने की बात करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों के साथ मारपीट किया।
उधर घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता जवाहर पासवान, विवेकानंद तिवारी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों नेताओं ने घायलों से घटना की जानकारी ली।
मौके पर जवाहर पासवान ने कहा कि इस तरह की घटना काफी निंदनीय है। कोई भी किसी धर्म का पालन करता हो पर दूसरे धर्म पर टिप्पणी कर मारपीट करने का अधिकार किसी को नहीं है।मामले की जांच करते हुए यथाशिघ्र कार्रवाई की मांग किया।