खरौंधी : खरौंघी पंचायत के लालमुनी पासवान, पिता स्वर्गीय मोती पासवान आज तकरीबन 5 सालों से जमुना पासवान, पिता स्वर्गीय मोती पासवान को खेत का बहाना लेकर हमेशा मारपीट एवं गाली गलौज करते रहता है।
बताते चलें की लालमुनी पासवान हाथ तथा पैर से हल्का विकलांग है। जिसका फायदा उठाकर हमेशा घर में घुसकर मार करता है। जबकि जमीन का छः भाइयों में 1990 में बटवारा बराबर हो गया है, फिर भी छोटे भाई जमुना पासवान से हमेशा जमीन को लेकर मारपीट तथा केस करते रहता है, जिस कारण जमुना पासवान का स्थिति दयनीय हो गया है। आज लालमुनी पासवान लाठी एवं उसके परिवार टांगी कुदाल लेकर घर में घुसकर मार किया। जिससे जमुना पासवान का दाहिना पैर जख्मी हो गया है।
लालमणि पासवान हमेशा केस कर फंसाते रहता है तथा जबरन मारपीट करता है।
जमुना पासवान ने बताया कि हमारा जबसे लड़का का शादी लगा है तब से हम को गाली गलौज एवं मारपीट करते रह रहा है। हमने इसका सूचना थाना प्रभारी को दिया लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।