बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। होली पर्व को लेकर सुबह से ही लोग उत्साहित थे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में बच्चों व नवजवानों ने अलग अलग टोली बनाकर रंग खेला। रंग खेलने को लेकर बच्चो में काफी उत्साह दिख रहा था।लोगो ने जमकर एक दूसरे के साथ रंग खेला। ग्रामीण क्षेत्रो में जगह जगह पर कीर्तन मंडली के लोगो ने पारम्परिक तरीके से होली का गायन करते व रंग खेलते देखे गये। रंग खेलने का सिलसिला लगभग तीन बजे तक चला। इसके बाद लोगो ने स्नान कर नये परिधानों में बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना किया व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।
अबीर गुलाल लगाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क थी।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार व थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में जगह जगह पुलिस बल तैनात थे।