whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212894
Loading...


मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत एवं इबादत के साथ मनाया शब ए बरात

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Mar-21, 01:13 PM visibility 674
Share



मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत एवं इबादत के साथ मनाया शब ए बरात


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शब ए बरात का पर्व अकीदत एवं इबादत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पूरी रात मस्जिदों एवं घरों में इबादत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन एवं शांति के लिए दुआ भी किया। इबादत के बाद लोग अपने पूर्वजों के कब्र पर गए और फातेहा की एवं दुआ मगफिरत की। अनुमंडल मुख्यालय स्थित चेचरिया जामा मस्जिद, विशुनपुर जामा मस्जिद, बरडीहा जामा मस्जिद मस्जिद, कुशड़ण्ड जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों को चाइनीज लाइट के द्वारा खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों व कब्रिस्तान पर मोमबत्ती भी जलाया।
जामा मस्जिद बरडीहा में शब ए बरात के मौके पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। हाफ़िज व कारी जावेद अख्तर ने बताया कि शब ए बरात यानी निजात की रात है। उन्होंने कहा कि इस रात में जो शख्त इबादत करता है उसके गुनाह माफ किए जाते हैं, इसीलिए लोग इस रात को रात भर इबादत करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने दोस्त रिश्तेदार के कब्र पर जाकर फातेहा देते हैं। उन्होंने कहा की शब ए बरात को इबादत का त्यौहार कहा जाता है। साथ ही दुआ की रात भी कहा जाता है। त्यौहार के नाम में दो महत्वपूर्ण शब्द है शब का अर्थ रात और बरात का अर्थ छुटकारा हैं। उन्होंने कहा की इस रात लोग में इबादत करते हैं। अल्लाह ताला इस रात में रहमत के तीन सौ दरवाज़े खोल दिया जाता है।
साथ ही उन्होंने कहा तमाम लोगो से रोजा रखने की अपील की। मौके पर पूर्व सदर तस्लीम खान सीनियर, तस्लीम खान, कलाम खान, मोहम्मद आलम सीनियर, हबीबुल्लाह खान, आमिन खान, हाफिज अमीरुद्दीन साहब, हाफ़िज मनुवर आलम, मौलाना आबिद हुसैन, हाफ़िज सैफुल्लाह अंसारी, हाफ़िज नसीम अंसारी, राहत हुसैन, सदर मुश्ताक अहमद शेख, उस्मान अंसारी, मसुवर अंसारी, राशिद अनवर, सेक्रेटरी डॉ ताहिर अंसारी, अहमद हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, अमीर हसन अंसारी, परवेज आलम, वकील अहमद नसीम अहमद, असलम आजाद, साजिद रजा, शमीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play